फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocate ready to fight across

Ghazipur News: आर-पार की लड़ाई को अधिवक्ता तैयार

Tue, 04 Jul 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Advocate ready to fight across
बैठक कर बनाई रणनीति, आज सरजू पांडेय में करेंगे धरना- प्रदर्शन
विज्ञापन

उपनिबंधक कार्यालय हटाए जाने के विरोध में 15 जून से हैं हड़ताल पर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कचहरी से उप निबंधक कार्यालय को हटाए जाने के विरोध में अधिवक्ता लामबंद हैं और अब आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। 15 जून से इनके न्यायिक हड़ताल पर रहने के बाद भी जिला प्रशासन की तंद्रा नहीं टूट रही है। इसके विरोध में सभी तहसीलों के अधिवक्ता आज सरजू पांडेय पार्क में धरना- प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को सिविल बार संघ के सभागार में बैठक कर रणनीति बनाई। साथ ही चेताया कि अगर जिला प्रशासन हठ नहीं छोड़ता है तो अधिवक्ता दूसरी रणनीति तय करेंगे, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
उपनिबंधक सदर का कार्यालय दीवानी कचहरी परिसर में स्थित था। जिला प्रशासन कार्यालय को अन्यत्र ले जाने की तैयारी में था। जिसको लेकर बीते वर्ष अधिवक्ता लामबंद हुए और विरोध शुरू कर दिया था। उस दौरान जिला प्रशासन इस बात पर तैयार हुआ कि रजिस्ट्री ऑफिस कचहरी परिसर के ईद-गिर्द ही रहेगी। इसपर अधिवक्ताओं ने हड़ताल वापस ले ली थी।
विज्ञापन

इसी बीच बिना किसी सूचना के जिला प्रशासन ने बीते 10 जून को रजिस्ट्री ऑफिस को भुतहियाटाड़ किसी किराये के मकान में शिफ्ट करा दिया। कचहरी खुलने के बाद अधिवक्ताओं को जब इस बात की जानकारी हुई तो आंदोलनरत हुए और लगातार न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए आंदोलनरत हैं। अधिवक्ताओं की इस लड़ाई में जिले के सभी बार संघ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का यह कहना है कि अगर जिला प्रशासन रजिस्ट्री दफ्तर को कचहरी परिसर में नहीं लाता है तो इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए अधिवक्ता तैयार हैं। सिविल बार सभागार में हुई बैठक में सभी बार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

सभी अधिवक्ताओं ने मांग पूरी होने तक लड़ाई जारी रखने की बात रखी। इस मौके पर राजेंद्र विक्रम सिंह, अयाज अहमद, सुरेश सिंह,धीरेंद्र नाथ सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार राम, दयाशंकर यादव, कलेक्ट्रेट बार के अजीत सिंह, अनिल सिंह, महासचिव मदन कुशवाहा, सेंट्रल बार के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, बृजेश सिंह उर्फ राजन, निशित सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय और संचालन महासचिव रतन जी श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed