फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocate missing, bike found

Ghazipur News: अधिवक्ता लापता, बाइक मिली

Tue, 31 Mar 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Advocate missing, bike found
जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां गोविंद गांव निवासी अधिवक्ता दिलीप कुमार सोमवार को शहर के लिए घर से निकले, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। देर रात उनकी बाइक और बैग सिधौना चौकी क्षेत्र में लावारिस मिले।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के अनुसार दिलीप कुमार निजी कार्य से गाजीपुर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसी बीच सिधौना पुलिस चौकी क्षेत्र में किसी व्यक्ति की सूचना पर उनकी बाइक और बैग लावारिस हालत में बरामद किए गए। चौकी पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जानकारी जुटाते हुए भुड़कुड़ा कोतवाली को सूचित किया, जिसके बाद परिजनों को उनके लापता होने की जानकारी मिली। दिलीप कुमार की ओर से अपने भाई के मोबाइल पर भेजे गए एक वीडियो से परिजन आशंकित हैं। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता की माता गायत्री देवी ने तहरीर देकर पुत्र की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed