फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   advocate

अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय के सामने आवाज की बुलंद

Mon, 08 Mar 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
advocate
मुहम्मदाबाद। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ और उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायालय के सामने धरना दिया। सिविल बार एसोसिएशन और रेवेन्यू बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद की तरफ से पूर्व में लिए गए निर्णय के क्रम में अधिवक्ता दीवानी न्यायालय से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर तक आए और उपजिलाधिकारी न्यायालय के सामने बारामदे में शाम तीन बजे तक धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि रेवेन्यू अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार एवं मनमाने ढ़ंग से कार्य करने के खिलाफ पिछले दो फरवरी से रेवेन्यू न्यायालयों के चल रहे बहिष्कार के संबंध में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने वार्ता के लिए समय देकर स्वयं अनुपस्थित होकर अधिवक्ता समाज का अपमान किया है। इसके चलते निर्णय लिया गया कि वर्तमान तहसीलदार और उपजिलाधिकारी का जब तक अन्यत्र स्थानांतरण नहीं कर दिया जाता है तब तक उनके न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश राय, मनोज श्रीवास्तव, राजबली सिंह यादव, सुशील राय, काशीनाथ यादव, अमरदेव राय, मंगला सिंह यादव, आबिद अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed