फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocate abstaining from judicial work

Ghazipur News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 08 Sep 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Advocate abstaining from judicial work
हापुड़ की घटना को लेकर जिले के अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को धार देने की चेतावनी भी दी। अधिवक्ताओं के चार दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते करीब 200 से अधिक जमानत के मामलों पर सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सिविल बार संघ और कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक स्व. रामकरन दादा स्मृति हाल में हुई। इसमें हापुड़ जनपद में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया। साथ ही कार्यकर्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह महासचिव मदन सिंह कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे। सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया कि अधिवक्ता मांगों के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के चार दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने से करीब 200 से अधिक जमानत के मामलों में सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed