फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Administration team removed hoardings, posters and banners

प्रशासन की टीम ने हटवाए होर्डिंग, पोस्टर और बैनर

Sat, 08 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Administration team removed hoardings, posters and banners
कासिमाबाद चौक पर होर्डिंग हटवाते एसडीएम कासिमाबाद और सीओ। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसको लेकर सक्रिय प्रशासन की टीम ने शनिवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से लगाए गए होर्डिंग, अन्य होर्डिंग और बैनर हटवाए। यह अभियान देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी सक्रिय हो गये। सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर एवं होर्डिंग हटाने में जुट गए। नगर के प्रमुख स्थानों तहसील तिराहा, शहीद पार्क, महिला चिकित्सालय तिराहा, बस स्टैड, अदिलाबाद चौराहा, नवापुरा मोड़, यूसुफपुर रेलवे स्टेशन, यूसुफपुर बाजार आदि स्थानों पर राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से लगाई गई होर्डिंग्स को हटा दिए गए। नगर पालिका परिषद की क्रेन के साथ अधिकारी सड़कों पर उतर गए और होर्डिंग, बैनर हटवाया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार, तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विरेंद्र राव, डा. राजकुमार रावत, क्षेत्राधिकारी आरएन वर्मा, कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

सुहवल : मेदिनीपुर, कालूपुर, मलसा, ढढ़नी, साइतबांध, सुगवलिया, रमवल, पटकनिया, ताड़ीघाट, गरुआ मकसूदपुर आदि सार्वजनिक जगहों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लगे होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर हटाए गए। जमानिया : सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई होर्डिंग और दीवारों पर लगाए गए पोस्टरों को हटाया गया। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टरों को हटाया गया। जखनिया : एडीओ पंचायत फैज अहमद, भुड़कुड़ा के कोतवाल शिवप्रताप वर्मा ने सड़कों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग उतरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed