{"_id":"595e75bc4f1c1b751e8b458b","slug":"administered-oath-for-environmental-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण सुरक्षा के लिए दिलाई शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण सुरक्षा के लिए दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण का कार्यक्रम गुरुवार को भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई।
देवकली संवाददाता के अनुसार सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से श्री हनुमान सिंह इंटर कॉलेज परिसर में महोत्सव की शुरूआत मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने पूजन-अर्चन कर पंचवटी की स्थापना के लिए बरगद का पौध रोपित कर किया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रभागीय निदेशक आरसी श्रीवास्तव, डीके सिंह, सदानंद, आरके सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं संचालन क्षेत्रीय वनाधिकारी उमाशंकर द्विवेदी ने किया। सादात संवाददाता के अनुसार जिले के बेसिक एवं राजकीय विद्यालयों में पौधरोपण और शपथ का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने विद्यालय परिसर में एक दर्जन पौधरोपण कराया। इस कार्यक्रम में पंकज प्रसाद, रमाशंकर राय, बाला, लखंदर यादव, प्यारेलाल कनौजिया आदि ने भाग लिया।
बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार वन विभाग रेंज बाराचवर के रेंजर सुरेश राम के नेतृत्व में क्षेत्र के गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली सलामतपुर के छात्र-छात्राओं को पौधरोपण तथा पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि भासपा के राष्ट्रीय सचिव संतोष पांडेय ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है।
कार्यक्रम से पहले छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर संरक्षक राकेश तिवारी, प्राचार्या डा. सुधा त्रिपाठी, श्रवण कुमार मिश्रा, जगदंबा चौबे, योगेश यादव, अंजना तिवारी आदि थीं। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार श्री गांधी इंटर कॉलेज ढोटारी में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य छविनाथ मिश्र ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का प्रमुख कारण है