फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ADG inaugurated in-charge room and Malkhana

एडीजी ने किया प्रभारी कक्ष और मालखाना का उद्घाटन

Sat, 12 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ADG inaugurated in-charge room and Malkhana
शहर कोतवाली परिसर में नव निर्मित प्रभारी कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण करते एडीजी वाराणसी बृजभूषण - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। वाराणसी क्षेत्र के एडीजी बृजभूषण ने शुक्रवार को शहर कोतवाली परिसर में मालखाना, स्नान घर एवं प्रभारी कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्होंने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कोतवाली में पहुंचने पर एडीजी बृजभूषण को गॉर्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद कोतवाली परिसर में बने मालखाना, स्नानघर तथा प्रभारी कक्ष का बारी-बारी से उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद एडीजी ने परिसर में ही पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी को उसका समाधान करने को कहा। एडीजी बृजभूषण ने कहा कि कोतवाली परिसर में जो भी निर्माण कार्य हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है। इसी तरह जिले के सभी थानों का सुंदरीकरण कराया जाए। इसके लिए उन्होंने शहर कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्होंने क्राइम ब्रांच प्रभारी धरमवीर सिंह, एसएसआई रमेश, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रंभा सिंह, गोराबाजार चौकी इंचार्ज अशोक मिश्रा, पुलिस कर्मी विकास श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कोतवाली के सात चौकीदारों और दो फालोवर को कंबल देकर सम्मानित किया। एडीजी ने वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के बालाजी, एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सदर तहसीलदार, एसपी सिटी प्रदीप कुमार, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, सीएमओ डा. जीसी मौर्या, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीओ सदर डा. तेजवीर सिंह ने तथा सभी का आभार शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed