फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Additional class rooms will be built in 37 council schools

जिले के 37 परिषदीय विद्यालयों में होगा अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण

Wed, 03 Feb 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Additional class rooms will be built in 37 council schools
गाजीपुर। छात्रों की संख्या की तुलना में जिन परिषदीय विद्यालयों में कक्ष नहीं हैं वहां अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा। 37 विद्यालयों में इसके निर्माण के लिए जमीन मौजूद है। यहां 4.70 लाख की लागत से प्रति अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द दी विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए शत-प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव को प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही है वहीं विद्यालयों का कायाकल्प भी किया जा रहा है। जिले के उन परिषदीय विद्यालयों में जहां छात्रों की संख्या अधिक है और उसके सापेक्ष कक्ष नहीं हैं वहां अतिरिक्त कक्षों निर्माण कराया जाएगा। इस पर 4.70 लाख की लागत आएगी। खंड शिक्षाधिकारियों ने ऐसे 37 विद्यालयों का चिह्नांकन किया है जहां कक्षों का निर्माण कराया जाना है। जिला समन्वयक निर्माण शमशेर आलम ने बताया कि अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए जिले को धनराशि मिल गई है। जल्द ही विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

छह विद्यालयों में भूमि उपलब्ध नहीं
गाजीपुर। विकासखंड भदौरा के प्राथमिक विद्यालय सेवराई (ब्रह्मस्थान), करंडा के प्राथमिक विद्यालय बयेपुर, मरदह के प्राथमिक विद्यालय चवर तथा सादात के प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया में भूमि उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा जमानिया ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय असैचंदपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कसेरा पोखरा में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed