फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Activists thunder with the victory of candidates in the election of Graduate and Teachers Legislative Council

स्नातक और शिक्षक विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशियों की जीत से कार्यकर्ता गदगद

Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Activists thunder with the victory of candidates in the election of Graduate and Teachers Legislative Council
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते सपा कार? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय समता भवन पर वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद के चुनाव में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा एवं लालबिहारी यादव की शानदार जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

चुनाव के जिला प्रभारी निजामुद्दीन खान ने इसे पार्टी के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं तथा स्नातक मतदाताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में अखिलेश यादव ने जो काम इस प्रदेश के बेरोजगारों, नौजवानों और छात्र और छात्राओं के लिए किया था उन कामों और योजनाओं पर स्नातक मतदाताओं ने अपनी मुहर लगाने का काम किया है। इस जीत से पार्टी में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक और स्नातक विधान परिषद के चुनाव में पार्टी को मिली जीत ऐतिहासिक है। सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य अरविंद सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, विधायक सुभाष पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय यादव, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, बच्चा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव और डॉ. नन्हकू यादव आदि ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, आत्मा यादव, कमलेश यादव, कन्हैया यादव, बलिराम यादव, ग्यासुद्दीन आजाद, रमेश यादव, आनंद प्रकाश यादव, निलेश मिश्रा, चंद्रिका यादव, रामयश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed