फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action on 19 for stealing electricity by placing cables separated by meters

मीटर से अलग केबिल लगाकर विद्युत चोरी करने पर 19 पर कार्रवाई

Thu, 29 Oct 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Action on 19 for stealing electricity by placing cables separated by meters
गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता विजयराज सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को भोर में चार बजे से आठ बजे तक शहर क्षेत्र के अष्टभुजी कॉलोनी, बंशीबाजार, विवेकानंद कॉलोनी, तुलसी सागर, तड़बनवा एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह छापा मारा। इस दौरान कुल 19 लोगों द्वारा मीटर से अलग केबिल लगाकर अथवा बिना स्वीकृत संयोजन के विद्युत उपभोग करने पर कार्रवाई की गई। बिजली थाना रौजा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एसडीओ शहर शिवम राय ने बताया कि जितने लोग अवैध रूप से केबिल खींचकर लाइन चलाते पकड़े गए हैं उन लोगों का विद्युत चोरी अधिनियम के तहत चालान किया जा रहा है। उनसे राजस्व भी वसूल किया जाएगा। कोई भी उपभोक्ता मीटर बाईपास करके अवैध रूप से अगर बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक विभागीय कार्रवाई करने के साथ साथ उससे बिजली क्षतिपूर्ति के रूप में राजस्व भी वसूल किया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता अविनाश सिंह, रोहित सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed