फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action by Ghazipur SP10 SIs five head constables transferred reshuffle done for security

गाजीपुर एसपी का एक्शन: 10 एसआई, पांच हेड कांस्टेबलों का तबादला, सुरक्षा को लेकर किया फेरबदल

Tue, 01 Jul 2025 12:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 12:25 AM IST
सार

यूपी के गाजीपुर जिले में सोमवार को तबादला एक्सप्रेस चली। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फेरबदल किया है। यहां 15 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया है। विभाग में इस एक्शन से खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
Action by Ghazipur SP10 SIs five head constables transferred reshuffle done for security
गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार को चौकी पर तैनात दस उपनिरीक्षकों और पांच मुख्य आरक्षी को इधर से उधर कर दिया। भड़सर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा चौकी बारा, धन्नीपुर चौकी से उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा को जलालाबाद चौकी, उपनिरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी जलालाबाद को मीडिया सेल, उपनिरीक्षक कौशलेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी गोरारी थाना सैदपुर से चौकी प्रभारी मटेहूं थाना मरदह की जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन


उपनिरीक्षक रमेश चौकी प्रभारी देवरिया थाना जमानिया से चौकी प्रभारी रजादी हाईवे थाना नंदगंज, उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी कामाख्या थाना गहमर से चौकी प्रभारी भड़सर, उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार चौकी प्रभारी बुजुर्गा थाना कोतवाली से थाना भुड़कुड़ा भेजे गए।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मटेहूं थाना मरदह से पुलिस लाइन, महिला उपनिरीक्षक पल्लवी सिंह चौकी प्रभारी महिला रिपोर्टिंग थाना कासिमाबाद से चौकी प्रभारी बुजुर्गा थाना कोतवाली और उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव चौकी प्रभारी सदर अस्पताल थाना कोतवाली से थाना बिरनो भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र को रेवतीपुर से चौकी प्रभारी सदर अस्पताल थाना कोतवाली, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार राय थाना जंगीपुर से चौकी प्रभारी धन्नीपुर थाना भुड़कुड़ा, मुख्य आरक्षी पवन कुमार पाल थाना मरदह से चौकी प्रभारी गोरारी थाना सैदपुर, मुख्य आरक्षी शिव कुमार यादव थाना सैदपुर से चौकी प्रभारी कामाख्या थाना गहमर और मुख्य आरक्षी विकास कुमार थाना गहमर से चौकी प्रभारी देवरिया थाना जमानिया की जिम्मेदारी सौंपी है।

आइजीआरएस की कार्रवाई पर लेखपालों पर गिरी गाज
सैदपुर में ज्वाॅइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आइजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की कार्रवाई में लापरवाही पर चार लेखपालों को निलंबित कर दिया। वहीं एक लेखपाल का वेतन रोक दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

तहसील सभागार में बीते 28 जून की शाम हुई साप्ताहिक बैठक में आइजीआरएस निस्तारण व वरासत की कार्रवाई की रिपोर्ट कमियां मिली। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने आइजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल मनोज कुमार, अमन कुमार, सुनील यादव व किरन देवी को निलंबित कर दिया। वहीं लेखपाल विजय यादव का वेतन रोक दिया है। 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने बताया कि शासन के नीति नियमों के अनुरूप सभी लोग कार्य करें। आइजीआरएस निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। तहसीलदार हिमांशु सिंह ने बताया कि आगे और भी विभागीय जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed