फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Acid thrown on elder brother and his family in filled panchayat in ghazipur

Ghazipur News: भरी पंचायत में बड़े भाई और उसके परिवार पर फेंका तेजाब, छह झुलसे

Fri, 15 Jul 2022 11:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2022 11:46 AM IST
सार

गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव के उत्तर टोला में बृहस्पतिवार की दोपहर दो सगे भाइयों के बीच बिजली बिल भुगतान को लेकर पंचायत हो रही थी। इसी बीच नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई और परिजनों पर तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन
Acid thrown on elder brother and his family in filled panchayat in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव के उत्तर टोला में बृहस्पतिवार की दोपहर दो सगे भाइयों के बीच बिजली बिल भुगतान को लेकर पंचायत हो रही थी। इसी बीच नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई और परिजनों पर तेजाब फेंक दिया। घटना में छह लोग झुलस गए। मामले की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से झुलसे लोगों को रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन


हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने झुलसे लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की चाची लीलावती देवी ने बताया कि उसके दोनों भतीजों संतोष और अशोक में बिजली के बकाए 63 हजार रुपये के भुगतान को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


दोनों में कौन कितना भुगतान करेगा इसको लेकर बृहस्पतिवार को पंचायत हो रही थी। जिसमें निर्धारित राशि अधिक होने की बात कह बड़े भाई ने भुगतान से मना कर दिया। इसके बाद पंचायत में ही दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान बड़े भाई अशोक के घरवाले संतोष को मारने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद पर हमले से बौखलाए संतोष ने अपने दुकान में रखा तेजाब लाकर बड़े भाई, उसकी पत्नी, बेटे, पुत्री पर फेंक दिया। तेजाब की चपेट में आने से अशोक वर्मा (45), ज्योति (40), विशाल (20), मोहिनी (21), कमला (72), लीलावती (69) बुरी तरह झुलस गये।

इस दौरान बीच बचाव में चाचा कमला व चाची लीलावती भी तेजाब पड़ने से झुलस गए। वहीं मारपीट में संतोष (50) घायल हो गया। इस बाबत सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि बकाया बिजली भुगतान को लेकर दो भाइयों के विवाद में छह लोग झुलस गए हैं। जबकि एक मारपीट में घायल है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed