फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of robbing 20 thousand by assault

मारपीट कर 20 हजार की छिनैती का लगाया आरोप

Sat, 22 May 2021 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing 20 thousand by assault
करंडा। थाना क्षेत्र के सैतापट्टी निवासी टेंट संचालक बद्रे आलम ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर मारपीट एवं 20 हजार रुपये छिनैती का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित बद्रे आलम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 21 मई को उनके दोनों पुत्र गुलाम शहीद और गुलाम कासिम अपने वाहन से 20 हजार रुपये लेकर दीनापुर निवासी जावेद को देने जा रहे थे। बड़सरा स्थित बैंक के पास वाहन खड़ाकर पुत्र गुलाम सामान लेने गया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और पैसा मांगने लगे। जब पुत्रों ने इसका विरोध किया तो मारने-पीटने के साथ झोले में रखा 20 हजार रुपये लेकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दूसरे पक्ष को थाने बुलाया और छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि 20 हजार छिनैती की घटना गलत है। मारपीट के मामले में छानबीन की जा रही है। च के बाद पोर्टल पर प्रमाण पत्र अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed