फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of robbery from bookkeeper arrested

मुनीम से हुई लूट का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbery from bookkeeper arrested
भांवरकोल थाना क्षेत्र के पातालगंगा मंडी में करीब एक सप्ताह पूर्व सब्जी विक्रेता के मुनीब को गोली मारकर ढाई लाख रुपये लूटने के आरोपी को पुलिस ने पखनपुरा हैदरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे बने लिंक मार्ग से जहां धर-दबोचा। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, 4200 नकदी के साथ लूट की घटना में शामिल बुलेट बरामद हुई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 25 अप्रैल की शाम पातालगंगा मंडी में मुनीब शिबू अपने भाई की दुकान पर बैठा था। एक लुटेरा दुकान पर पहुंचा और झोले में मौजूद करीब ढाई लाख रुपये लेकर भागने का प्रयास करने लगा। इसको लेकर मुनीब शिबू और लुटेरे में छीनाछपट्टी होने लगी। तब-तक कुछ दूूरी पर मौजूद बाइक सवार दूसरा लुटेरा पहुंचा और शिबू को पीछे से गोली मार दी। गोली लगने से मुनीब गंभीर रूप से घायल हो गया था। इधर वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए थे। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस लुटेरों को दबोचने के लिए थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडर पास सोनाड़ी मोड़ पर मौजूद थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लौवाडीह निवासी शुभम राय को पखनपुरा हैदरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे बने लिंक मार्ग से धर- दबोचा। लुटेरे को गिरफ्तार करने की टीम में उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी, कांस्टेबल राजेश कुमार, अंबुज मिश्र, नितेश कुमार, आकाश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed