फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of occupying one bigha of land youth climbed 100-foot high tower in ghazipur

UP: एक बीघा जमीन के लिए टावर पर चढ़ा युवक, उतारने में प्रशासन के छूटे पसीने; सात घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Tue, 02 Jun 2026 12:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 12:33 AM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में एक जमीन विवाद को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह सात घंटे तक टावर पर डटा रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस व प्रशासन की टीमों ने उसे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। सात घंटे बाद नीचे उतरा। 

विज्ञापन
Accused of occupying one bigha of land youth climbed 100-foot high tower in ghazipur
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट के सदर तहसील में एसडीएम कोर्ट के पास भूमि विवाद के निस्तारण न होने से नाराज युवक सोमवार सुबह 8:30 बजे 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब 60 फीट की ऊंचाई पर जाकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के काफी प्रयास और अपने भतीजे शिवा (12) व भतीजी रजनी (10) की मार्मिक गुहार के बाद युवक करीब सात घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी उसे एसडीएम कार्यालय लेकर चले गए। वहीं, हाईवोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप होने के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जो युवक के भूमि विवाद की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।
विज्ञापन

 

सदर एसडीएम न्यायालय के छत पर चढ़कर संजीत चौहान को नीचे उतरने की आग्रह करता भतीजी रजनी, भतीजा शि

विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मुगलानीचक निवासी संजीत चौहान अपने भाई मंजीत चौहान और भाभी सावित्री चौहान के साथ सदर तहसील पहुंचा था। सुबह करीब 8:30 बजे वह एसडीएम कोर्ट के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही फायर ब्रिगेड का दस्ता भी बुला लिया गया। टावर के नीचे जाली लगाई जिससे कि वह बच जाए। 

 

सदर एसडीएम न्यायालय के छत पर चढ़कर संजीत चौहान को नीचे उतरने की आग्रह करता भतीजी रजनी, भतीजा शि


सभी उसे समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवक मौके पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। उधर, संजीत चौहान के भाई मंजीत चौहान ने बताया कि मुगलानीचक स्थित उनकी भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। शासन से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।

टावर पर चढ़कर दबाव बनाने की कोशिश न करें : डीएम
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए मोबाइल टावर, पानी की टंकी अथवा अन्य ऊंचे स्थानों पर चढ़कर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृत्य न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती उत्पन्न करते हैं, बल्कि संबंधित व्यक्ति के जीवन और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

ए बचवा, नीचे आ जा, गिर जइबा...
सदर एसडीएम कोर्ट परिसर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़े युवक की भाभी सावित्री देवी काफी परेशान दिखीं। वह बार-बार बदहवास हालत में कहती रहीं, ए बचवा, नीचे आ जा, नहीं त गिर जइबा... लेकिन उनकी फरियाद का युवक संजीत पर कोई असर नहीं पड़ा और वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

चाचा, नीचे उतर जाओ...
भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़े संजीत कुमार को नीचे उतारने के लिए आखिरकार पुलिस ने बच्चों का सहारा लिया। उसके भतीजे शिवा और भतीजी रजनी को उनके पिता मंजीत के साथ एसडीएम कोर्ट की छत पर चढ़ाया गया, जहां से तीनों ने मार्मिक गुहार लगाई। बच्चों ने कहा, चाचा, नीचे उतर जाओ...। साथ ही भाई ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन उसकी मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है। जिसके बाद संजीत नीचे उतर आया।

2025 में इनके खिलाफ आया था फैसला
सदर एसडीएम रविश गुप्ता का कहना है कि भूमि विवाद का एक मामला न्यायालय में चल रहा था, जिसमें 2025 में संजीत चौहान के खिलाफ फैसला आया था। इसी कारण वह क्षुब्ध था और उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि अब मामले का पटाक्षेप हो गया है तथा उसे सक्षम न्यायालय में वाद दाखिल करने के लिए सरकारी वकील भी उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed