{"_id":"695c0a8f5299a777fa07a2d9","slug":"accused-of-ignoring-ews-reservation-a-memorandum-was-submitted-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-145049-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ईडब्ल्यूएस आरक्षण की अनदेखी का आरोप, सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ईडब्ल्यूएस आरक्षण की अनदेखी का आरोप, सौंपा पत्रक
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त एसडीएम विनोद जोशी को पत्रक सौंपता पीजी कॉलेज पूर्व छात्रसंघ पदाध
गाजीपुर। पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अतिरिक्त एसडीएम विनोद जोशी को जिलाधिकारी अविनाश कुमार को संबोधित पत्रक सौंपा।
इसमें उन्होंंने आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में ईडब्ल्यूएस आरक्षण की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने बताया कि, नियमानुसार सरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थानों में ईडब्लूएस वर्ग के लिए 10 प्रतिशत तक के आरक्षण का प्रावधान है। लेकिन, वर्तमान में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में शासनादेश की अवहेलना की जा रही है। पूर्व की भर्तियों में ईडब्लूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का प्रावधान था, लेकिन आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के विज्ञापन या चयन प्रक्रिया में ईडब्लूएस श्रेणी का उल्लेख ही नहीं किया गया। इससे भर्ती प्रक्रिया में ईडब्लूएस आरक्षण के तहत आने वाले सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों में भारी असंतोष है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय व शशांक उपाध्याय ने बताया कि, अतिरिक्त एसडीएम को पत्रक सौंपकर इस मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की गई है। संवाद