फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of breaking the marriage of two sisters by sending objectionable photos on Instagram

Ghazipur News: इंस्टाग्राम से आपत्तिजनक फोटो भेजकर दो बहनों की शादी तोड़ने का आरोप

Sun, 07 Dec 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking the marriage of two sisters by sending objectionable photos on Instagram
गाजीपुर। इंस्टाग्राम से आपत्तिजनक फोटो भेजकर दो बहनों की शादी तोड़ने की साजिश का मामला सामने आया है। नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने साइबर क्राइम थाना में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर थाना प्रभारी रहमतुल्ला खान ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी पुत्री की शादी जमानिया थाना क्षेत्र के एक गांव और भतीजी की शादी दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय थी। परिवार से दुश्मनी रखने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने इंस्टाग्राम के कई फर्जी अकाउंट से दूल्हों के मोबाइल पर दोनों लड़कियों की आपत्तिजनक व अश्लील फोटो भेजना शुरू कर दिया। आरोप है कि इन फर्जी अकाउंट से न केवल फोटो भेजी जा रही हैं, बल्कि अश्लील गालियां व बदनाम करने वाली पोस्ट भी डाली जा रही हैं। इससे दोनों परिवारों में गलतफहमी फैल गई और उनकी बेटियों की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। पीड़िता ने तहरीर में कहा कि इससे पहले भी विपक्षियों ने शादी रुकवाने की कोशिश की थी, लेकिन इस बार साइबर माध्यम का दुरुपयोग करते हुए उनकी बेटियों की इज्जत को निशाना बनाया गया है। परिवार काफी तनाव में है और बेटियों की छवि खराब करने की कोशिश से सामाजिक दबाव भी बढ़ गया है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर साइबर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed