फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   accused of becoming a teacher based on fake marksheet

फर्जी अंकपत्र के आधार पर अध्यापक बनने का लगाया आरोप

Sun, 16 Feb 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
accused of becoming a teacher based on fake marksheet
मरदह। थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी अंगद सिंह यादव ने जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य को प्रार्थना पत्र दिया। उसमें इन्होंने कहा है कि शांति निकेतन इंटर कालेज बरही में फर्जी अंकपत्र के आधार पर सहायक अध्यापक तैनात है। इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि फर्जी अध्यापक के विरूद्ध जांच कर कार्रवाई के लिए चार माह पूर्व दिए गए प्रार्थना पत्र को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विपक्षी फर्जी अध्यापक के दबाव में दबा दिया गया। विपक्षी की ऊंची पकड़ होने के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक दबाव में आकर न कोई जांच और न ही कोई कार्रवाई कर रहे। जबकि इस मामले में पांच नवंबर 2019 को प्रार्थी जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद लखनऊ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र एवं फर्जी अभिलेखों की छायाप्रति के साथ अवगत करा चुका हूं। इसके बाद भी आज तक कारवाई नहीं हुई। फर्जी अध्यापक के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ओप्रकाश राय ने बताया कि इस मामले में पत्रक मिला है। आरोपी शिक्षक से अभिलेखों की मांग की गई हैं। अभिलेख मिलने के बाद तत्काल जांच-पड़ताल शुरू की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed