फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accountant arrested for taking bribe, exhibition in Kotwali

Ghazipur News: रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, कोतवाली में प्रदर्शनी

Fri, 03 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accountant arrested for taking bribe, exhibition in Kotwali
गाजीपुर/मरदह। एंटी करप्शन की टीम ने कासिमाबाद तहसील में तैनात पिपनार के लेखपाल को बृहस्पतिवार को पांच हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीण और लेखपाल शहर कोतवाली में शाम से धरने पर बैठ गए हैं। रात 10 बजे तक धरना जारी था। पिपनार निवासी चंद्रजीत यादव ने 26 दिसंबर को एंटी करप्शन वाराणसी से शिकायत की थी। आरोप है कि नाली और चक मार्ग की पैमाइश के लिए लेखपाल पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि होने पर बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने अपना जाल फैलाया। लेखपाल और करंडा थाना क्षेत्र के बेलासी गांव निवासी श्याम सुंदर गौड़ को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निजी स्कूल के पास चक रोड तिराहा पिपनार से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान स्थानीय कुछ लोगों की एंटी करप्शन वाराणसी की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एंटी करप्शन की टीम आरोपी को लेकर सीधे शहर कोतवाली पहुंची और विधिक कार्रवाई की। वहीं, शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्राम प्रधान के पति समेत 50 से अधिक ग्रामीण पहुंचे और लेखपाल को फर्जी तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। उधर,लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रमेश राम की कोतवाली परिसर में साथियों के साथ धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, एसडीएम कासिमाबाद आशुतोष कुमार, सीओ सदर सुधाकर पांडेय भी मौैके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी अड़े रहे। एंटी करप्शन वाराणसी के ट्रैप टीम प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया को लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वालों का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed