फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accountant arrested for demanding Rs 10,000 in the name of inheritance

Ghazipur News: वरासत के नाम पर 10 हजार मांगने पर लेखपाल गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accountant arrested for demanding Rs 10,000 in the name of inheritance
रेवतीपुर । वरासत के नाम पर दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। लेखपाल के खिलाफ सुहवल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुहवल थाना क्षेत्र के अंधारीपुर से कमलेश पाल अपनी जमीन का वरासत कराने के नाम पर तहसील का चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल प्रभाकर पांडेय वरसात करने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन वाराणसी इकाई से की। जांच के बाद मामला सही पाया।
विज्ञापन

टीम शुक्रवार जिले में आई और उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए कार्रवाई में जुट गई। योजना के मुताबिक टीम ने दिलदारनगर में फैल गई। एक चाय की दुकान पर लेखपाल ने पीड़ित को बुलाया। जहां शाम करीब चार बजे दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एंटी करप्शन इकाई की वाराणसी निरीक्षक शैलेंद्र राय ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ शिकायत के लेखपाल के पास से रिश्वत लेने के दस हजार रुपये बरामद हुए हैं। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed