फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accidents on Chhath: Four died due to drowning in water bodies, one lost his life trying to save his friend

छठ पर हादसे : जलाशयों में डूबने से चार की मौत, एक ने साथी को बचाने में गंवाई जान

Sat, 09 Nov 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accidents on Chhath: Four died due to drowning in water bodies, one lost his life trying to save his friend
गाजीपुर। डाला छठ पर्व पर अलग-अलग स्थानों जलाशयों में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई है। ये हादसे छठ पर्व के दौरान शुक्रवार की सुबह हुए। इनमें दो घटनाएं रेवतीपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मौजा स्थित गंगा नदी में हुई। यहां एक किशोर को बचाने में दूसरा डूब गया। दो किशोरों की मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया। इसी तरह नोनहरा और भुड़कुड़ा थाना इलाके में भी छठ पर्व के दौरान घटनाएं हुईं। यहां डूबने से एक-एक युवकों की जान चली गई।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर, नगदीलपुर गांव निवासी सर्वजीत चौधरी (17) पुत्र शैलेश चौधरी, अरुण चौधरी (14) पुत्र हरिकेश चौधरी छठ पूजा करने को लेकर अपने परिजनों के साथ गोविंदपुर मौजे के पास स्थित गंगा घाट पर पहुंचे थे। गंगा स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। सर्वजीत तैरना जानता था। जबकि अरुण को तैरना नहीं आता था। अरुण को डूबता देखकर सर्वजीत उसे बचाने के लिए हाथ बढ़ाकर उसको खिंचना चाहा, लेकिन दोनों डूबने लगे। घाट पर काफी भीड़ थी। कुछ लोगों ने दोनों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगादी, लेकिन पानी में ज्यादा बहाव होने के चलते दोनों 100 मीटर दूर निकल गए। ग्रामीणों ने 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद करीब एक घंटे के बाद उनको निकाला गया। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए मिले। दोनों को एंबुलेंस से रेवतीपुर सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा में डूबने से किशोर की मौत
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के महावीर धाम के पास गंगा में डूबने से किशोर की मौत हो गई। किशोर परिजनों संग डाला छठ का पर्व मनाने के लिए गंगा तट पर गया था। नोनहरा थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव निवासी विवेक उर्फ लड्डू (17) पुत्र पप्पू कुशवाहा भोर में पांच बजे छठ व्रत करने गईं महिलाओं एवं बच्चों के साथ महावीर धाम के पास गंगा में स्नान करने लगा। गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। साथ में स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नोनहरा पुलिस को दी। सूचना के बाद नोनहरा थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के जरिए चार घंटे बाद विवेक का शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्घ्य देने से पहले पोखरे में स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के हुसनपुर गांव में शुक्रवार को स्नान करते वक्त पोखरे में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक की भाभी डाला छठ का व्रत रखी थीं। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में डाला छठ पर्व की खुशी मातम में बदल गई।
संतोष वनवासी (25) डाला छठ के पर्व को लेकर परिवार की महिलाओं के साथ हुसनपुर पोखरे पर आया था। इस दौरान पूजा करने पहुंची भाभी सीमा के साथ पत्नी रोशनी व बहन भी पोखरे के तट पर गई थी। एक ओर महिलाएं भगवान भाष्कर की आराधना में जुटी थीं, तो दूसरी तरफ संतोष अर्घ्य देने से पहले पोखरे में स्नान करने पहुंचा। परिवार की महिलाओं ने मना किया कि अभी अर्घ्य देने का वक्त नहीं हुआ है, लेकिन वह नहीं माना और पोखरे में स्नान करने चला गया। इस दौरान वह गहरे पानी में समा गया। उन्हें डूबता देख मौके पर मौजूद लोग उसको बाहर निकाले। संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसका एक पुत्र है। भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
छठ पूजा देखकर लौट रहे युवक की मौत, चार घायल
भांवरकोल। थाना के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम दो बाइक सवार में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। दोनों बाइक सवार छठ पूजा देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे।


राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर थाना मुख्यालय से थोड़ी दूर पर स्थित पेट्रोल पंप के पास देर शाम दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गई। इससे एक बाइक पर सवार रसूलपुर निवासी सूरज कुमार (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसी बाइक पर सवार मनिया निवासी विशाल वर्मा मिर्जाबाद निवासी सचिन कुमार घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक सवार ज्वाला और देवचंदपुर निवासी शंभू यादव घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed