फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accident or murder, police engaged in investigation

Ghazipur News: हादसा या हत्या, जांच में उलझी रही पुलिस

Fri, 11 Aug 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accident or murder, police engaged in investigation
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने की बात आई सामने
विज्ञापन

-मृतक के मोबाइल को लेकर जांच में जुटी पुलिस
संवाद
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र में उसिया में झोपड़ी के बगल में मिले ऑटो चालक के शव मामले को लेकर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस जांच में जुटी रही। पुलिस हादसा और हत्या को लेकर उलझी हुई है। वहीं, परिवार के लोग इसे हत्या बता रहे हैं।
उसिया थाना क्षेत्र के उसिया निवासी ऑटो चालक आसिफ (18) पुत्र मेराज निवासी उसिया का शव बुधवार को उसकी झोपड़ी के पास मिला था। उसके जांघ के पास करंट लगने का निशान था। वहीं, पुलिस को मौके से बिजली का तार टूटा हुआ मिला था। उधर, परिवार के लोगों के मुताबिक आसिफ अपने झोपडी में 8 अगस्त को बैठा था। दोपहर करीब दो बजे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह बिना चप्पल पहने निकल गया और देर रात तक नहीं लौटा था।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह में आसिफ का शव झोपड़ी के बगल में मिला। परिजनों का आरोप है कि किसी ने बुलाकर हत्या कर जलाने के बाद लाकर शव को फेंक दिया। इधर, पुलिस ने इसे हादसा या हत्या को लेकर उलझी हुई है। पोस्टमार्टम में भी करंट लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, परिवार वालों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए इस बात की अब जांच कर रही है कि कहीं किसी ने उसे पकड़कर करंट तो झटका तो नहीं दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने मृतक आसिफ के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है और सीडीआर को आधार बनाकर मौत के तह तक जाने में जुटी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि आसिफ की मौत कैसे हुई इसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed