{"_id":"67992bec2b84c28d4c02a424","slug":"ac-coach-became-general-passengers-missed-the-train-due-to-sleeper-gate-being-closed-glass-of-a-coach-of-sarnath-express-broken-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-127330-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एसी कोच बना जनरल, स्लीपर का गेट बंद होने यात्रियों की छूटी ट्रेन, सारनाथ एक्सप्रेस के एक कोच का तोड़ा शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एसी कोच बना जनरल, स्लीपर का गेट बंद होने यात्रियों की छूटी ट्रेन, सारनाथ एक्सप्रेस के एक कोच का तोड़ा शीशा
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वालों की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। यात्रियों की भीड़ से ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिल पा रही थी। एसी कोच भी जनरल बोगी जैसे नजर आ रहे थे। यात्री फर्श तक पर बैठे नजर आए। स्लीपर कोच के गेट बंद होने से कई यात्रियों की ट्रेेन छूट गई। ट्रेन में चढ़ने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते दिखे। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर मची अफरातफरी के बीच गॉर्ड कोच का किसी ने शीशा तोड़ दिया।
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से कामायानरु, बांद्रा एक्सप्रेस ठसाठस भरकर चलीं। सारनाथ एक्सप्रेस का गेट बंद होने से गाजीपुर सिटी स्टेशन पर यात्रियों की ट्रेन छूट गई। इसके बाद यात्री सुहेलदेव और गाजीपुर-जौनपुर डेमू पैसेंजर से रवाना हुए। प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन 05581 रक्सौल-झूसी में भी पैर रखने की जगह नहीं मिली। सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुट गई। आरक्षित कोच भी फुल रहे। भीड़ के कारण सारनाथ और कामायनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच को अंदर से बंद कर दिया गया था। जनरल कोच में जगह नहीं मिल पाने पर सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इन कोचों को दरवाजा खटखटाते हुए देखा गया। इसके कारण आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को परेशान देखा गया। आरपीएफ जवानों की ओर से कुछ आरक्षित कोचों का गेट किसी तरह खोलवाकर आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को अंदर भेजा गया।
स्थानीय जंक्शन पर विभूति, सीमांचल, मगध, ब्रह्मपुत्र, सिकंदराबाद एक्सप्रेस आदि ट्रेनों खचाखच भरी रहीं। हालांकि जीआरपी व आरपीएफ की ओर से स्थिति संभालने की कोशिश की गई लेकिन भीड़ अधिक होने से रेलवे की व्यवस्था चरमराती नजर आई।
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुबह 5 बजे प्रयागराज-गाजीपुर मेमू ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी नजर आई। भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। यात्रियों ने जनरल टिकट वापस कराने की मांग की। इस पर 50 यात्रियों का टिकट वापस किया गया लेकिन 30 रुपये काटकर। इसे लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि 45 रुपये का टिकट है, उसमें 30 रुपये काट दिया गया। वहीं ट्रेन में चढ़ने को लेकर मची आपाधापी में छह यात्री गिर गए। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ।