{"_id":"586bd8014f1c1bc652159678","slug":"absent-an-explanation-from-officials-summoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित अफसरों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित अफसरों से स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस पर राइफल क्लब में लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी संजय खत्री साथ में एसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य तहसील दिवस का आयोजन सदर तहसील में मंगलवार को किया गया। जनपद के सभी तहसीलों में कुल 552 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 27 का निस्तारण मौके पर किया गया। मुख्य तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं एडीओ को दो-दो गांव चिह्नित कर स्वच्छ शौचालय की जांच करने को कहा। मुख्य तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों में अरसदपुर जंगीपुर में जमीन कब्जा करने के संबंध में जिलाधिकारी ने एसओ जंगीपुर को जांच का निर्देश दिया। हरेकृष्ण तिवारी के विद्युत बिल जमा करने के बाद भी विभाग की तरफ से आरसी जारी करने के संबंध में शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि रास्ते, सरकारी जमीन, तालाब, पोखरे पर अवैध अतिक्रमण-कब्जा को तत्काल राजस्व कर्मियों एवं पुलिस की टीम लेकर तुरंत मुक्त कराएं। कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य तहसील दिवस सदर में 112 आवेदन पत्रों में सात का निस्तारण किया गया।
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार 82 आवेदन पत्रों में 10 का निस्तारण किया गया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील दिवस में 90 आवेदन पत्रों में 3 का निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार 72 आवेदन पत्रों में से 3 का निस्तारण किया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार 75 आवेदन पत्रों में 1 का निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार 121 आवेदन पत्रों में 3 का निस्तारण किया गया। भदौरा संवाददाता के अनुसार सेवराई तहसील में 6 आवेदन पत्र आए जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। फरियादियों ने तहसीलदार दिनेश कुमार पासवान सहित अन्य उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या से अवगत कराया और निस्तारण की मांग की। दिलदारनगर के सभासद मेराज खान ने नगर में लगे गंदे पानी की निकासी के संबंध में आवेदन दिया। गोड़सरा निवासी ग्राम प्रधान भोलू खान एवं बारा गांव निवासी दलसिंगार राम ने प्रार्थना पत्र दिया।