फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Absconding for 21 years, wanted for murder arrested

Ghazipur News: इक्कीस वर्ष से फरार हत्या का वांछित गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Absconding for 21 years, wanted for murder arrested
करीब 21 वर्षों से हत्या के मामले में फरार पांच हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने रविवार को नगदीलपुर करहिया पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो किलो 608 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ। एसपी ने पत्रकार वार्ता कर पुलिस को मिली सफलता की जानकारी दी।
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस टीम वांछित / वारंटी / नकबजनी / लूट / इनामिया को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी। इसी दौरान नगदीलपुर करहिया पुलिया के पर भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना दिलदारनगर और थाना सुहवल से पुरस्कार घोषित और वांछित अपराधी सरल राजभर उर्फ शेषनाथ निवासी निवासी अवकल (त्रिलोकपुर) थाना रेवतीपुर को नकदीलपुर करहिया पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूर्व दो लोगों की हत्या की घटना को अंजाम दिया था। वह 21 वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed