फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Absconded with seven goats, woman beaten when she protested

Ghazipur News: सात बकरियों को लेकर हुए फरार, विरोध करने पर महिला को पीटा

Tue, 02 Jul 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Absconded with seven goats, woman beaten when she protested
खानपुर। थाना क्षेत्र के औड़िहार-जौनपुर मार्ग स्थित बहेरी गांव से सोमवार की रात अज्ञात बाेलेरो सवार घर के सामने बंधी सात बकरियां लेकर चले गए। विरोध करने पर एक महिला को मार पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बहेरी गांव निवासी जुबैर खान का आवास जौनपुर-औड़िहार मार्ग पर स्थित है। प्रतिदिन की तरह वह घर के सामने सभी बकरियों को बांधकर घर में सो रहे थे। देर रात बिना नंबर की एक बोलेरो वाहन से चार की संख्या में चोर उतरे और बकरियों को वाहन में लादने के बाद पड़ोस के ही मुस्ताक के घर के सामने बंधी एक बकरी को भी वाहन से लेकर भागने लगे। वहीं कुछ दूरी पर सो रही पीड़ित जुबैर की मां मजहरुनिशा, जिन्हें बकरी चोरी की जानकारी भी नहीं थी उन्हें चोरों ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मां की आवाज सुनकर जुबैर और परिवार के सदस्य जब तक पहुंचते चोर फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया की घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed