{"_id":"6664d5c3db3ab19a2a05c494","slug":"abbas-ansari-will-remain-in-ghazipur-jail-today-will-go-home-tomorrow-ghazipur-news-c-20-1-vns1007-628859-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आज गाजीपुर जेल में रहेंगे अब्बास अंसारी, कल घर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आज गाजीपुर जेल में रहेंगे अब्बास अंसारी, कल घर जाएंगे
विज्ञापन
गाजीपुर/कासगंज। कासगंज के पचलाना जिला जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को शनिवार को गाजीपुर जेल के लिए रवाना कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आयोजित हो रही प्रार्थना सभा में उन्हें शामिल होने की इजाजत दी है। अब्बास 10 से 12 जून तक गाजीपुर जेल में रहेंगे। उन्हें परिवार से मिलने की अनुमति भी मिली है। 13 जून को अब्बास को वापस जिला जेल लाया जाएगा।
कासगंज जेल में बंद मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी पैरोल पर गाजीपुर आ रहे हैं। रविवार को गाजीपुर जिला जेल में रहेंगे। सोमवार सुबह नौ बजे अपने पैतृक गांव मुहम्मदाबाद जाएंगे, फिर शाम छह बजे तक जेल वापस आएंगे। अब्बास अंसारी को जिला जेल के बैरक नंबर दस में रखा जाएगा। बैरक की सुरक्षा सख्त रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। दरअसल, मुख्तार अंसारी का 28 मार्च को निधन हो गया था। इसी सिलसिले में पैतृक आवास पर प्रार्थना सभा रखी गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक अब्बास अंसारी 10, 11 और 12 जून को सुबह नौ बजे घर जाएंगे और शाम को छह बजे तक जिला जेल आ जाएंगे। इससे पहले अब्बास अंसारी पिता की मौत पर फातिहा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 10, 11 और 12 अप्रैल को पैरोल पर आए थे।
शनिवार दोपहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अब्बास को गाजीपुर जेल के लिए रवाना किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अब्बास को ले जाया गया है। बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट की जेल से पचलाना जिला जेल में पिछले वर्ष 14 फरवरी को शिफ्ट किया गया था। तब से वह यहां की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है। अब्बास के स्थानीय अधिवक्ता केशव मिश्रा ने बताया कि इस दौरान वह मीडिया से बातचीत नहीं कर सकेगा। वहीं, भाषण और राजनीतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक अब्बास को गाजीपुर जेल के लिए रवाना किया गया है। वहां वह प्रार्थना सभा में हिस्सा लेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक बंदी अब्बास को रवाना किया गया है।- विजय विक्रम सिंह, जेल अधीक्षक कासगंज