फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Abbas Ansari appeared in CJM court Ghazipur for usurping land of business leader

Abbas Ansari: सीजेएम कोर्ट में पेश हुए अब्बास अंसारी, व्यापारी नेता की जमीन हड़पने के मामले में हुई पेशी

Tue, 09 Sep 2025 01:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 01:59 PM IST
सार

Ghazipur News: वर्ष 2023 में व्यापारी नेता अबू फखर खां ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी व अब्बास अंसारी समेत कई लोगों पर धमकी देकर जबरन जमीन हड़पने का आरोप था। 

विज्ञापन
Abbas Ansari appeared in CJM court Ghazipur for usurping land of business leader
अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यापारी नेता अबू फखर खां की जमीन जबरन हड़पने और धमकी देने के मामले में सोमवार को माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख तय कर दी। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, वर्ष 2023 में व्यापारी नेता अबू फखर खां ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी, साला आतिफ रजा, अनवर शहजाद और अब्बास अंसारी पर धमकी देकर जबरन जमीन हड़पने का आरोप था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: धर्मांतरण के आरोपी को पकड़ा, भीड़ ने कपड़े फाड़ कर बाजार में घुमाया; फिर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे के अनुसार, अबू फखर खां का कहना था कि 2012 में जब मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल में बंद था, उस समय मुख्तार ने मुझे लखनऊ जेल बुलाया था। रौजा स्थित जमीन को अपने परिजनों के नाम रजिस्ट्री करने के लिए धमकाया था। धमकी से डर कर उस जमीन को अब्बास अंसारी के नाम रजिस्ट्री कर दी और बाद में रजिस्ट्री के एवज में दिया गया पैसा ब्लैंक चेक के माध्यम से वापस ले लिया गया। इस मामले में कोर्ट ने अब्बास अंसारी को तलब किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed