{"_id":"a8d8f6e7908d56125552c65f18862cfd","slug":"aap-activist-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का प्रदर्शन, नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
रौजा स्थित राईनी कालोनी में नाली
विज्ञापन
निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को आप नेता एवं जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण
दूबे के साथ मुहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने बच्चों को कंधे पर बैठाकर
कीचड़ और बजबजाती सड़क को पार करा विरोध जताया।
राईनी कालोनी में लगभग डेढ़ सौ परिवारों के लोग प्रदूषण भरे माहौल में जीने को विवश हैं। जबकि ग्राम सभा मिश्रवलिया और बीकापुर ग्राम पंचायत का कहना है कि यह कालोनी उनके परिक्षेत्र में नहीं आती है।
जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि यदि जिला प्रशासन की ओर से राईनी कालोनी में तत्काल नाली निर्माण कराया गया तो 22 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मो. साबिर, वसीम जावेद, मो. इरशाद, मेराज, मो. शकील, मनई राम आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अविनाश गौतम ने किया।