फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man who was going to attend his daughter's wedding died in a road accident.

Ghazipur News: बेटी की बरही में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 25 Jan 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A young man who was going to attend his daughter's wedding died in a road accident.
रेवतीपुर थानाक्षेत्र के नवली गांव के पास ताडीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात बेटी की बरही में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल साथी को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामधारी ने बताया कि उनके दो बेटों में से बड़े बेटे अमिताभ (35) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व गहमर थानाक्षेत्र के देवकली गांव निवासी नेहा से हुई थी। दस दिन पूर्व ही उन्हें एक बेटी हुई है। बेटी के जन्म से ही मृतक की पत्नी नेहा देवकली गांव स्थित मायके में रह रही थी। शुक्रवार को बेटी की बरही थी। उसमें शामिल होने दोस्त विकास के साथ अमिताभ बाइक से ससुराल जा रहे थे। नवली गांव के पास खड़े चार पहिया वाहन से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

लोग उन्हें सीएचसी रेवतीपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान अमिताभ की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे साथी को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अमिताभ अपने पिता रामधारी के साथ भट्ठे पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed