{"_id":"66db3f0711942a8943007ead","slug":"a-young-man-who-came-for-cremation-drowned-in-ganga-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-120081-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दाह संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दाह संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन
गाजीपुर। दाह संस्कार में शामिल होने शुक्रवार को आया एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी सोनू यादव (30) दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गाजीपुर आए थे। परिवार के लोगों के मुताबिक वो शाम चार बजे गाजीपुर घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहराई में जाने पर डूब गए।
शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय के मुताबिक सोनू के चाचा राम बचन ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन की, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।