फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man was going to Sohrab Baba's tomb at night, when he was hit by a pickup; Death

Ghazipur News: रात में सोहराब बाबा के मजार पर जा रहा था युवक, पिकअप ने मारी टक्कर<bha>;</bha> मौत

Thu, 21 Mar 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man was going to Sohrab Baba's tomb at night, when he was hit by a pickup; Death
नंदगंज। थाना क्षेत्र के धरवा गांव के पास मंगलवार की रात पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सौरम गांव निवासी मुमताज अली (31) बाइक से रात में सोहराब बाबा के मजार पर जा रहे थे। धरवा गांव के पास नंदगंज से गाजीपुर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी शहाना बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पिकअप चालक को चिह्नित करने के साथ तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed