फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man riding a bicycle died after being crushed by a truck

Ghazipur News: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत

Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bicycle died after being crushed by a truck
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के सरैली उर्फ पहेतियां चट्टी पर बुधवार को ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने यादवमोड़- हंसराजपुर मार्ग को जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने समझा- बुझाकर 30 मिनट बाद जाम समाप्त कराया। जंगीपुर थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि गुम्मा गांव निवासी बीरबल (20) साइकिल से पहेतिया बाजार बीज लेने जा रहा था। सरैली उर्फ पहेतियां चट्टी पर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में युवक साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक भागने की फिराक में ट्रक का अगला पहिया साइकिल सहित गिरे युवक पर चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद चालक ट्रक छोड़ भाग गया। आक्रोशित ग्रामीण चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए यादवमोड़- हंसराजपुर मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद शाम चार बजे जाम समाप्त हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed