फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man died after being hit by a train

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की गई जान

Thu, 27 Apr 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train
रामपुर माझां थाना क्षेत्र के तराव गांव में बुधवार की रात कान में ईयर फोन लगाकर ट्रैक पर बैठना एक युवक को महंगा पड़ गया। अचानक आई ट्रेन की चपेट में आकर उसकी जान चली गई। हादसे के बाद वहां ग्रामीण जुट गए। सूचना मिली तो परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तराव गांव निवासी सुजीत कुशवाहा (20) के घर के पास से रेलवे लाइन गुजरी है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय युवक रेलवे ट्रैक पर बैठे रहते हैं। प्रतिदिन की तरह ही युवक रेलवे ट्रैक पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आती दिखाई पड़ी तो अन्य युवक वहां से हट गए और सुजीत को भी वहां से हटने के लिए आवाज देने लगे। लेकिन कान में ईयर फोन लगा होने के चलते उनकी आवाज सुजीत नहीं सुन सका। अभी युवक कुछ करते कि तब तक धड़धड़ाती ट्रेन गुजर गई और उसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उसका क्षत विक्षत शव रेलवे लाइन के आसपास पड़ा मिला। उधर, युवक की मौत की खबर मिली तो घर पर कोहराम मच गया और परिजन रोते कलपते मौके पर पहुंचे। गांव के लोग परिजनों को संभालते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रामपुर मांझा संतोष राय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed