फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man came fishing and drowned in water

मछली पकड़ने आया युवक पानी मे डूबा

Wed, 24 Jun 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
A young man came fishing and drowned in water
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के नुररूद्दीनपुर बड़ानाला घाट स्थित गोमती नदी में मछली पकड़ने आया एक युवक पानी में डूब गया। घटना के बाद उसके साथ आए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में ग्रामीण जुट गए। इसकी सूचना मिलते ही आस-पास के लोग भी इकट्ठे हो गए। आनन-फानन में घटना की जानकारी परिवार वालों के साथ ही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के प्रयास से शव की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरवरपुर निवासी शैलेंद्र राजभर (20) पुत्र प्रह्लाद राजभर अपने दोस्तों के साथ बुधवार की दोपहर मछली पकड़ने नुररूद्दीनपुर बड़ानाला स्थित गोमती घाट पर गया था। दोस्तों के मुताबिक शैलेंद्र जाल लेकर नदी के बीच धारा में पहुँचा ही था कि शैलेंद्र जोर-जोर से चिल्लाने लगा। नदी किनारे बैठे दोस्त जबतक कुछ समझ पाते तबतक शैलेंद्र नदी की लहरों में समा गया। उसके बाद उसके साथ गए दोस्त शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर जबतक लोग पहुँचते, तबतक युवक पानी में डूब गया था। वहां उपस्थित ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। उसके साथी घटना के बारे में उसके पिता प्रहलाद और घर वालों को बताया। सूचना मिलते ही पिता घटना स्थल पर पहुंच गए। सिधौना चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह नाविकों के सहारे नदी में डूबे युवक की तलाश देर शाम तक कर रहे थे, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी कहीं अता-पता नहीं चला। थानाध्यक्ष खानपुर शशिचंद चौधरी ने बताया खबर मिलने के बाद गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन की जा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed