फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A woman was rescued who was jumping into the Ganga after a fight with her husband

Ghazipur News: पति से झगड़े के बाद गंगा में कूद रही महिला को बचाया

Sun, 07 Sep 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A woman was rescued who was jumping into the Ganga after a fight with her husband
रेवतीपुर। पति से फोन पर कहासुनी और विवाद से नाराज एक विवाहिता सुहवल थाना क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद सेतु से रविवार को गंगा में कूदने का प्रयास करने लगी। वह रेलिंग पर चढ़ चुकी थी। पुलिस टीम ने तत्काल पहुंचकर विवाहिता को बचा लिया। पूछताछ और समझाने- बुझाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राज नारायन ने बताया कि जानकारी मिली की एक विवाहिता सेतु की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में कूदने का प्रयास कर रही है। सक्रिय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाहिता को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। उसकी पहचान जमानिया कोतवाली के बहादुरपुर गांव निवासी रामावती के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि उसकी शादी बीते वर्ष मार्च में रेवतीपुर थाना के अठहठा निवासी विकास यादव से हुई है। महिला के पिता जमानिया कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। सुबह पति से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जानकारी होते ही विवाहिता की मां इंद्रावती और पिता राज किशोर थाने पहुंच गए। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed