फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A total of four samples were taken including tur, gram dal and mustard oil.

अरहर, चने की दाल और सरसों के तेल सहित कुल चार नमूने लिए

Fri, 23 Jul 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
A total of four samples were taken including tur, gram dal and mustard oil.
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को यूसुफपुर बाजार में दाल एवं खाद्य तेलों की जांच की। इस दौरान अरहर की दाल के दो, चने की दाल का एक तथा सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। विभाग की टीम ने 84 किलो दाल सीज किया। कार्रवाई की सूचना पर कई दुकानदार शटर गिराकर भाग निकले। जिला अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिन में विभाग की टीम के यूसुफपुर बाजार में पहुंचने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान एक थोक व्यवसायी के गोदाम में संदिग्ध चना एवं अरहर की दाल मिलने पर उसका नमूना लिया गया। जांच टीम दोपहर में बाजार में पहुंची। उसके आने की भनक लगते ही कई दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर गायब हो गए थे। टीम ने सरसों के तेल का भी एक नमूना लिया। जांच अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्यामला प्रसाद, अवधेश कुमार, गोपाल चंद, श्रीराम यादव आदि शामिल थे। इस संबंध में जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed