{"_id":"63fa0b1a3d5b588b02051066","slug":"a-three-storey-hostel-will-be-built-the-executive-body-will-get-46-crores-ghazipur-news-c-20-1-78763-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तीन मंजिला छात्रावास बनेगा, कार्यदायी संस्था को मिले 4.6 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तीन मंजिला छात्रावास बनेगा, कार्यदायी संस्था को मिले 4.6 करोड़
विज्ञापन
(फोटो भी)
16 करोड़ 23 लाख 79 हजार से हास्टल संग बनना है चार सौ सीट वाला सभागार
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल्द ही भूमि पूजन के बाद शुरू होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन मंजिला दो सौ बेड के छात्रावास के साथ ही चार सौ लोगों के बैठने वाले बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। करीब सवा सोलह करोड़ की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए चार करोड़ से अधिक की धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत होने वाले छात्रावास के निर्माण के लिए जल्द ही भूमि पूजन कराया जाएगा।
शहर में स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी। इस महाविद्यालय में करीब साढ़े तीन हजार छात्राएं पढ़ती हैं। एक छात्रावास है लेकिन उसकी क्षमता काफी कम होने की वजह से दूरदराज से आने वाली छात्राओं को आवासीय समस्या खलती है। उनकी समस्या को देखते हुए हास्टल की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसको लेकर बीते वर्ष शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे कुछ महीने पहले स्वीकृति मिल गई।
दो सौ बेड का छात्रावास, चार सौ लोगों के बैठने की सुविधा वाला बहुउद्देशीय सभागार तथा बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण के लिए 16 करोड़ 23 लाख 79 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई। महाविद्यालय के साउथ कैंपस में 1.65 एकड़ जमीन पर होने वाले इस निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को चार करोड़ छह लाख की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
ले-आउट का कार्य कर लिया गया है। इसके साथ ही टेंडर की प्रक्रिया भी पूरा कर ली गई है। जल्द ही भूमि पूजन का कार्य संपन्न होगा। उसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। निर्माण के मद्देनजर परिसर में साफ-सफाई आदि का कार्य जोरशोर से कराया जा रहा है। बताया गया है कि निर्माण का कार्य वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा किया जाना है।
इनसेट
परिसर में बनेगा बास्केटबाल कोर्ट
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कालेज में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। बास्केटबाल खेल में रुचि रखने वाली छात्राओं के लिए बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। छात्रावास के परिसर में कोर्ट का निर्माण होने के बाद छात्राएं इस खेल के माध्यम से अपने सपनों को उड़ान भर सकेंगी।
इनसेट
स्नातकोत्तर की कक्षाओं के लिए बना था पीजी भवन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर की कक्षाओं के संचालन के लिए राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुछ वर्ष पहले करोड़ों की लागत से पीजी भवन का निर्माण कराया गया था। इस भवन में स्मार्ट क्लास का भी संचालन होता है। इसके ऊपरी तल पर पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कुछ वर्ष पहले एमएससी बाटनी का भवन भी बना है। इसके बाद एमएससी बाटनी की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया था।
कोट
महाविद्यालय के छात्रावास एवं बहुउद्देशीय सभागार के निर्माण के लिए शासन की ओर से कार्यदायी संस्था को चार करोड़ छह लाख की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू होगा-। प्रभात कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी