{"_id":"64ef946a0db1cd7e4a050b04","slug":"a-snake-climbed-on-the-chest-of-a-laborer-sleeping-on-the-roof-and-bit-him-he-died-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-2830-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छत पर सो रहे मजदूर के सीने पर चढ़कर सांप ने डंसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छत पर सो रहे मजदूर के सीने पर चढ़कर सांप ने डंसा, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मंझनपुर कला गांव में मंगलवार की देर रात छत पर सो रहे मजदूर के सीने पर चढ़कर सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
गांव निवासी दीपक राजभर (23) घर की छत पर सो रहा था। देर रात सीने में कुछ चुभन का एहसास होने पर उसकी नींद खुल गई। देखा तो सीने पर सांप चढ़ा हुआ है। उसने झटके से सांप को फेंक दिया। तत्काल परिजन उसे मऊ के फातिमा अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतक तीन भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। मेहनत मजदूरी करके पूरे परिवार का जीविका का चलता था। इस घटना से मृतक की मां कबूतरी देवी सहित परिजन बिलखने लगे। मौके पर ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना देकर शांत कराया। संवाद