फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A sand-laden trailer rammed into a stationary trailer on the Purvanchal Expressway

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रेलर में बालू लदे ट्रेलर ने मारी टक्कर

Thu, 16 Apr 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A sand-laden trailer rammed into a stationary trailer on the Purvanchal Expressway
मरदह। थाना क्षेत्र के बाघपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किनारे बालू लदे ट्रेलर में पीछे से बालू लादकर आ रहे ट्रेलर ने बुधवार की सुबह पांच बजे टक्कर मार दी। हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। घायलों का उपचार मऊ जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के कलवारी थाना के हरदेवनाथ गांव निवासी घायल चालक बैजनाथ ने बताया कि वह ट्रेलर पर बालू लादकर जा रहे थे। रायपुर बाघपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पहले से बालू लदा ट्रेलर किनारे खड़ा था। चालक को अचानक झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रेलर के केबिन में चालक बैजनाथ व खलासी जगदीश फंस गए। करीब एक घंटे के बाद राहगीरों की मदद से चालक व खलासी को बाहर निकला गया। साथ ही दोनों घायलों को उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल भेज दिया गया। इधर, हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर खड़ा बालू लदे ट्रेलर का चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे की गश्त टीम ने 2 घंटे बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन प्रारम्भ कराया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया हादसे के बाद वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed