फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A procession of Mother Mary was taken out.

Ghazipur News: माता मरियम की निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 05 Oct 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A procession of Mother Mary was taken out.
मरियालय दिवस हार्टमनपुर मिशन चर्च से निकलती माता मरियम की शोभायात्रा शामिल लोग। संवाद
दुबिहा। बाराचवर विकासखंड के हार्टमनपुर मिशन स्थित चर्च में दुख निवारिका माता मरियम का दो दिवसीय तीर्थ पर्व (मरियालय दिवस) रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों एवं शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाराणसी धर्मप्रांत के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन

सुबह माता मरियम की प्रतिमा को आकर्षक झांकी के रूप में पालकी में सजाकर मिशन परिसर से हार्टमनपुर इंटर कॉलेज तक शोभायात्रा निकाली गई। पालकी के साथ वाराणसी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष स्वामी यूजिन जोसफ, हार्टमनपुर इंटर कॉलेज के प्रशासक फादर पी. विक्टर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं अन्य श्रद्धालु चल रहे थे। इसके बाद मिशन बोर्डिंग की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। तीर्थ पर्व का शुभारंभ झंडोत्तोलन के साथ हुआ था। इस मौके पर फादर डेविड, वाराणसी धर्मप्रांत के शिक्षा सचिव फादर सी. थॉमस, फादर जयरतन, फादर प्रमोद, फादर सुरेश अगस्टीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed