फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A pile of garbage on the side of the road

सड़कों के किनारे लग रहा कूड़े का ढेर

Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
A pile of garbage on the side of the road
सैदपुर नगर पंचायत में हर रोज निकलने वाले कचरे के निस्तारण का प्रबंध नहीं होने से कस्बे की प्रमुख सड़कों और क्षेत्र के खाली स्थानों पर कूड़ा डंप किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से नगर के चारो तरफ गंदगी और बदबू फैल रही है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

सैदपुर नगर के प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। नगर पंचायत में रोजाना लगभग नौ टन कचरा निकलता है। नगर क्षेत्र में कुल 15 वार्ड हैं, जिसमें साफ-सफाई के लिए लगभग 70 सफाईकर्मी रोजाना सड़कों और गलियों की सफाई करते हैं। कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए नगर पंचायत में कोई स्थान चिंहित न होने से ही सफाई कर्मचारी कचरे को सड़क किनारे कहीं भी फेंक देते हैं। ऐसे में नगर के प्रमुख मार्गों पर कूड़े का अंबार लगा रहता है। हालांकि नगर से लगभग पांच किलोमीटर दूर नगर पंचायत प्रशासन ने कूड़ा डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है। फिर भी नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के डंप होने से राहगीरों का रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि कूड़ा निस्तारण को लेकर कई बार लोगों ने नपा प्रशासन से शिकायत की, बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

000000000
सभी वार्डों की सफाई कराई जा चुकी है। अधिकांश नालियां और मार्ग साफ सुथरे हैं। जो बचे हैं, उनकी भी सफाई का काम लगातार चल रहा है।- आशुतोष त्रिपाठी ईओ, सैदपुर नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोेगों में है नाराजगी
इलाके के अवनीश चौबे ने बताया कि मौसम बदल रहा है कभी भी बारिश हो सकती है। ऐसे में नगर में साफ-सफाई पूर्ण हो जानी चाहिए, हालांकि सफाई हो रही है। लेकिन उसकी गति धीमी है। वहीं सैयद जफर का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही सफाई अभियान चलाया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। नगर की नालियां जाम एवं मार्ग गंदगी से भरे हैं। क्षेत्र के संदीप पाटिल का कहना है कि सैदपुर नगर के प्रमुख मार्गों पर कोतवाली एवं सीएचसी के पास कूड़ा डंप है, लेकिन उसका निस्तारण कभी नहीं होता है। ऐसे में आवागमन करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कृष्णचंद्र, बरनवाल ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर की साफ-सफाई इस बार नहीं दिख रही है। सफाई होने का पता नहीं चल पा रहा है। नगर की साफ- सफाई न होने से बरसात में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed