फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A list of criminals is being prepared

थानावार अपराधियों की तैयार की जा रही सूची

Tue, 02 Mar 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
A list of criminals is being prepared
जमानिया। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होते ही पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में जमानिया सर्किल के सभी थानों में वांटेड, मोस्ट वांटेड, काफी समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की सूची बनाए जाने और उन पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया पुलिस विभाग ने तेज कर दी है, जिससे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराया जा सके। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव की गहमागहमी के बीच क्षेत्र में अभियान चलाकर सूची के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। आपराधिक गतिविधियों तथा अपराधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध असलहों और अवैध शराब पर पूरी तरह से लगाम लगाने को लेकर कार्रवाई शुरु हो गई है। चुनाव के दरमियान माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। शासन और प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed