फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A laborer was murdered by his partner in a money transaction.

Ghazipur News: पैसे के लेनदेन में साथी ने की थी मजदूर की हत्या

Thu, 19 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
A laborer was murdered by his partner in a money transaction.
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव निवासी मजदूर सुभाष राजभर की तीन दिन पूर्व हुई मौत की गुत्थी पुलिस ने बुधवार को सुलझा ली। पैसे की लेनदेन को लेकर साथी ने ही मजदूर की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक सुभाष राजभर बीते 15 दिसंबर की सुबह गांव के ही अशोक राजभर के साथ काम करने के लिए घर से निकला था। शाम को काम समाप्त कर दोनों घर के लिए साथ चले। रास्ते में पैसे को लेकर सुभाष राजभर और अशोक राजभर में विवाद हो गया था। इस दौरान अशोक ने सुभाष को धक्का दे दिया था, जिससे वह पेड़ से टकराते हुए जमीन पर गिर पड़ा था। इससे सुभाष अचेत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 16 दिसंबर को सुभाष राजभर का शव सोनबरसा गांव के सिवान में मिला था। मृतक की पत्नी उषा देवी ने अशोक राजभर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अशोक राजभर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed