{"_id":"68223f2f209397b831053bf8","slug":"a-keen-eye-on-history-sheeters-police-gathering-information-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-132507-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर, पुलिस जुटा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर, पुलिस जुटा रही जानकारी
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने रजिस्टर नंबर-8 में दर्ज हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तेज कर दी है। पुलिस हिस्ट्रीशीटरों के घर-घर जाकर परिजनों से संपर्क कर मोबाइल नंबर सहित अन्य जरूरी जानकारियां जुटा रही है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में दर्ज ये अपराधी लंबे समय से समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे वे दोबारा किसी आपराधिक वारदात में शामिल न हो सकें।
अगर कोई हिस्ट्रीशीटर दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत पुलिस प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर के पते की पुष्टि, उसके संपर्क सूत्रों, पारिवारिक स्थिति और वर्तमान गतिविधियों का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की इस पहल से जहां अपराधियों में खलबली मची है, वहीं स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस की इस सक्रियता को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई स्थानों पर पुलिस के अचानक पहुंचने से हिस्ट्रीशीटरों में हड़कंप मच गया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई भविष्य में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है, जिसका उद्देश्य शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।