फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A huge crocodile reached the settlement from the Chandraprabha River.

Ghazipur News: चंद्रप्रभा नदी से बस्ती के पास पहुंचा विशाल मगरमच्छ

Thu, 15 Jan 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A huge crocodile reached the settlement from the Chandraprabha River.
चकिया। विकास खंड क्षेत्र के भीषमपुर ग्राम पंचायत के वनदेवी बस्ती के पास चंद्रप्रभा नदी किनारे मंगलवार को विशालकाय मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बावजूद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। शोर गुल होते ही मगरमच्छ फिर से चंद्रप्रभा नदी में चला गया।
विज्ञापन

मगरमच्छ से वन देवी बस्ती निवासी भयभीत हैं। लोग नदी की ओर जाने से घबरा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ विशालकाय था। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, संदीप कुमार, राकेश कुमार आदि लोगों ने वन विभाग की उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मगरमच्छ को रेस्क्यू कर वहां से हटाने की मांग की है। चकिया उप वन क्षेत्राधिकारी आनंद दुबे ने बताया कि चंद्रप्रभा नदी के किनारे मगरमच्छ देखे जाने की जानकारी पर वन अधिकारी और कर्मचारियों के नेतृत्व में रेस्क्यू कर चंद्रप्रभा बांध में छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed