फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A fraudster of lakhs of rupees arrested in the name of giving jobs

नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
A fraudster of lakhs of rupees arrested in the name of giving jobs
गाजीपुर। जिला मुख्यालय स्थित एक डिग्री कालेज के कर्मचारी को नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले में बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त कर्मचारी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार निवासी रामानुज ने दर्जनों लोगों से नौकरी के नाम पर पैसा लिया था। लंबे समय से लोग पैसे की मांग कर रहे थे्, लेकिन वह उनको समझा-बुझाकर टाल दे रहे थे। मजबूर होकर लोगों ने कानून का सहारा लिया। लोगों की तहरीर पर छह माह पहले शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। काफी दिनों से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इस बीच कई बार ऐसे मौके आए की सुलह-समझौते के लिए भी दोनों पक्षों को बैठाया गया। पैसा देने का कई बार वादा किया गया, लेकिन वादे से मुकर गए। ऐसे में पीड़ित पक्ष बार-बार पुलिस कप्तान से लेकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। शहर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि नियुक्ति के नाम पर दर्जनों लोगों से पैसा लेने के मामले में छह माह पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में यह लंबे समय से गायब चल रहे थे। बृहस्पतिवार की रात इनको गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। इनके खिलाफ अन्य थानों में भी कई मुकदमे दर्ज है। इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed