{"_id":"0aeed3aef0894c4fb5cb2a323356aa42","slug":"a-fire-in-cylinder-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से सिलिंडरों में धमाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से सिलिंडरों में धमाका
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्बा चौक पर बुधवार की देर शाम मछली की दूकान पर तेज आवाज के साथ चार सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। इससे चार गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
सादात चौक पर रवि गौड़ गुमटी में मछली और मुर्गा फ्राई कर बेचता है। बुधवार की देर शाम गैस के चार चूल्हों पर वह मछली तल रहा था। अचानक एक सिलिंडर में लिकेज की वजह से आग लग गई। दूकानदार ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पाइप के सहारे चारों सिलिंडरों में लग गई। आग लगते ही सिलिंडर धू-धू करके जलने लगे। आग की लपटें देखकर आसपास के दूकानदार अपनी-अपनी दूकान बंद करके भागने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच तेज धमके के साथ चारों सिलिंडर फट गए। तेज धमाके से चौराहे पर दोनों तरफ लोग सहम गए थे। इस घटना में रामलाल, चंदन, मोती एवं विजय की गुमटी क्षतिग्रस्त होकर उड़ गई और दूकान में रखा सामान नष्ट हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना था कि धमाका काफी तेज हुआ। गनीमत रही कि फटे सिलिंडरोें का आधा हिस्सा काफी दूर जाकर गिरा और उसकी चपेट में कोई नहीं आया, वरना और बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन