{"_id":"5e8cae0d8ebc3e78b8641fb3","slug":"a-fire-in-a-readymade-shop-by-a-short-circuit-ghazipur-news-vns5194349176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से रेडिमेड की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से रेडिमेड की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
देवकली। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के पियरी बाजार में स्थित एक कपड़ा की दुकान में शार्ट सर्किट से मंगलवार को दिन में आग लग गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब सात लाख का कपड़ा जलकर राख हो गया।
मालूम हो कि जेवल गांव निवासी परवेज आलम पियरी बाजार में मोती कुशवाहा के मकान में किराए पर रेडिमेड कपड़ा की दुकान चलाते हैं। लाकडाउन की वजह से कई दिनों से दुकान बंद है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलता हुआ देखा। तत्काल इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। सूचना मिलते ही परवेज दुकान पर पहुंचा। आनन-फानन में दुकान खोला। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा कपड़ा, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित ने बताया कि आग की घटना में करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। संभावना जताई की शायद शार्ट सर्किट से आग लगी है। पीड़ित ने घटना से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया।
आग में छह बीघा गेहूं की फसल राख
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में मंगलवार की शाम करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर से जुड़े हाईटेंशन तार में हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से उतरौली निवासी कन्हैया सिंह के गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए बगल में स्थित संतोष सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह और पूर्व प्रधान नंदलाल के खेत को भी अपनी जद में ले लिया। खेतों से आग की तेज लपटें उठने लगी। जानकारी होते ही खेत स्वामियों सहित ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। अरहर के डंठल, लाठी-डंडा से पीटकर किसी तरह घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कन्हैया सिंह की सवा बीघा, संतोष सिंह की डेढ़ बीघा, अश्विनी सिंह की एक बीघा, विनोद सिंह का सवा बीघा और पूर्व प्रधान नंदलाल की सवा बीघा सहित करीब छह बीघे की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष है। उनका कहना है कि जर्जर तारों का खामियाजा किसानों को परिश्रम की फसल को खोकर भुगतना पड़ा।