फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A dozen injured, air firing

दो पक्षों में मारपीट एक दर्जन घायल, हवाई फायरिंग

Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
A dozen injured, air firing
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के खरगसीपुर उर्फ नई बाजार में शनिवार की देर शाम क्रिकेट खेलने के दौरान उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष से 12 लोग घायल हो गए। वही एक पक्ष से हवाई फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाना लेकर आई और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खेल मैदान पर गांव के युवकों द्वारा आपस में क्रिकेट खेला जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वर्तमान ग्राम प्रधान पति वाहिद खान और ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी रहे रियासत खान अपने-अपने समर्थकों के साथ आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष में जमकर लाठियां चलने लगी। इसमें एक पक्ष से वाहिद उर्फ राजू (40), फिरोज (25), सद्दाम (25), आरिफ अंसारी (20), नेसार खां (55), सफीउल्ला (60) और भोलू (35) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से रियासत खां (40), मकसूद (55), शमीमा (50), जावेद खां (48), इमरान (27), मिंटू (26) शाहरुख (24) घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही स्टेशन चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंचे और घायलों का मेडिकल कराया। आरोप है कि वर्तमान प्रधान पति वाहिद खां द्वारा मारपीट के दौरान रिवाल्वर से हवाई फायर किया गया। इस संबंध में कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि क्रिकेट को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और फिर मारपीट हुई इसमें दोनों ओर से 12 लोग घायल हुए। प्रधान पति द्वारा हवाई फायर करने की बात की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed